सिसल्डी के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त,एक मौत चार लोग गंभीर घायल

रिखणीखाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार से कांडा बीरोंखाल जा रही अल्टो गाड़ी सिसल्डी के नजदीक दुर्घटना हो गई, जिसमे पांच लोग सवार थे |

स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना प्रशासन और 108 को दी गई | वहीँ स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत ही रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया | वाहन सडक से तक़रीबन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा |

जिस में एक महिला की मौके पर मौत हो गई अन्य चार लोग गंभीर घायल हैं |

जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू कर सडक पर लाया गया |

स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनुराधा कोटनाला सहित सुनीता धसमाना, सिवू धसमाना, अनिल पोखरियाल और मधु तिवारी सवार थे |