30 तारीख के बंद के आह्वान का विरोध करने वाले व्यापारियों का किया गया चालान 

सतपुली 

सतपुली में हर माह 30 तारीख को व्यापार मंडल द्वारा आवश्यक सेवाओं और होटलों को छोड़कर  सामूहिक रूप से बाज़ार बंद किया जाता रहा है, लेकिन कल ३० मार्च को कई व्यापारियों द्वारा अपने व्यापारिक प्रतिष्टान खोले गए थे जिनका अन्य व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया था | जिसको देखते हए रविवार को व्यापार मंडल के पधाधिकारियों द्वारा 9 व्यापारियों के चालान काटे गए | जिससे ९००० हजार रुपए की चालानी राशी प्राप्त की गई और पुनः इस प्रकार कार्य न करने की हिदायत दी गई |

जयदीप नेगी अध्यक्ष व्यापार मंडल ने बताया कि कल 9 व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं किये गए थे जिसे लेकर आज सभी 9 व्यापारियों का चालान काटा गया है और सभी को आगे इस प्रकार से प्रतिष्ठान न खोलने को लेकर हिदायत दी गई है |

चालानी कार्यवाही करने वालो में जयदीप नेगी अध्यक्ष व्यापार मंडल, मनीष खुगशाल स्वतंत्र जिला संगठन मंत्री, धीरेन्द्र नेगी महामंत्री, सुनील डंडरियाल कोषाध्यक्ष सहित चन्द्रमोहन डोबरियाल, मौजूद रहे |