बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिए गए राहत राशि के चेक

खटीमा उधम सिंह नगर

अशोक सरकार

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां बाढ़ पीड़ितों को तहसीलदार द्वारा राहत राशि के चेक वितरण किए गए |

आपको बताने की खटीमा में बरसात के समय आई आपदा के दौरान जो परिवार आपदा से पीड़ित थे उन पीड़ित परिवारों को तहसीलदार हिमांशु जोशी द्वारा राहत राशि के चेक प्रदान किए गए |

साथ एक परिवार जिसका घर आपदा के दौरान आपदा ग्रसित हो गया था उसे व्यक्ति को एक लाख 20 हजार की मकान की सहायता राशि प्रदान की गई यह जानकारी मीडिया से रूबरू होते हुए तहसीलदार हिमांशु जोशी द्वारा दी गई ।