बाल विधानसभा का गठन, मनीष को चुना मुख्यमंत्री।

सुभाष पिमोली

थराली।

राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज तलवाड़ी में बच्चों की आम सभा द्वारा बाल विधानसभा का गठन किया गया इस बाबत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य पूनम टोलिया ने कहा बाल विधानसभा विद्यालय के बच्चों का एक मंच है | जहां वे अपने विद्यालय समाज,परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपने अधिकारों की बात खुल कर कर करते हैं बाल गठन से पूर्व संयोजक बालसखा क्लब प्रभारी प्रमोद कुनियाल प्रवक्ता राजनीति विज्ञान द्वारा बच्चों की आमसभा कर उन्हें बाल विधानसभा के बारे में विस्तार से बताया |

उसके पश्चात बच्चों की आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से मनीश को मुख्यमंत्री, तनिशा को उपमुख्यमंत्री, अक्षत गड़िया को विधानसभा अध्यक्ष, नेहा जोशी को नेता प्रतिपक्ष,अक्क्ष रावत को शिक्षा मंत्री,सूरज घुनियाल को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, कु रंजना को सांस्कृतिक मंत्री, दर्शन कुमार को कृषि मंत्री,प्रीयांशु आगरी को खेल मंत्री, वंशिका को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री चुना गया |

वहीं मुख्यमंत्री द्वारा भूमिका को उप स्वास्थ्य एवं सूचना मंत्री रंजना को उप सांस्कृतिक मंत्री, रोहित को उप शिक्षा मंत्री,अश्मित को उप खेल मंत्री चुना गया। इस मोके प्रभारी प्रधानाचार्य पूनम टोलिया ने कहा स्कूलों में सभी कार्यों को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए बच्चों की आवश्यकता महत्वपूर्ण होती है इसके अंदर अगर सभी को अपने कर्तव्य का प्रति बोध हो जाता तो वे सब अपने जीवन में आगे चलकर जरूर कामयाब होंते |

इसी उद्देश्य से बाल विधानसभा का गठन किया जाता है वही विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम टोलिया द्वारा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर खुशहाल सिंह बिष्ट,डी टोलियां, धुर्बा सिंह, एस कुमार, मनीष सिंह ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम का संचालन मनीष सिंह ने किया ।