कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष की थराली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत।

सुभाष पिमोली

थराली।

शनिवार को सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित एवं रुचि बगवाडी, राजेश नोटियाल, सेवादल आई टी सेल के विनीत अग्निहोत्री, प्रदेश सचिव सेवादल सोहन रावत का पिंडर घाटी आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी।


हेमा पुरोहित ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बहुमत से आई हैं और अब जनता जान चुकी है कि जुमलेबाजी से देश नहीं चलता हैं और बेरोजगारी मंहगाई तथा भ्रष्टाचार चरम पर हैं देश का युवा आज बेरोजगारी के चलते दर दर की ठोकरे खा रहा हैं ।


इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, संदीप पटवाल, देवराज रावत, कांग्रेस सेवा दल के महेश उनियाल, मीडिया प्रभारी विनोद चंदोला, अजय किशोर भंडारी, मनोज चंदोला, दर्शन रावत,हेमंत चन्दोला, सुभाष मिश्रा, संजय भंडारी, पंकज रावत, अवतार दानू, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |

इस दौरान कांग्रेसियों ने रविवार को थराली कांग्रेस के महामंत्री गजेंद्र रावत की शादी में भी शिरकत की।