महिला पर गुलदार ने किया हमला

रिखणीखाल

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कलवाड़ी गांव में कि इन महिला पर गुलदार ने हमला किया है! घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल |

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन देवी पत्नी विक्रम सिंह उम्र तक़रीबन 50वर्ष ग्राम कलवाड़ी रिखणीखाल ब्लॉक हर रोज की भाँती गाँव के नजदीक जंगल में घास लेने गई थी | जहाँ पर तक़रीबन १२ बजे गुलदार द्वारा घात लगाकर महिला पर हमला किया गया | महिला के शोर मचाने पर आसपास की महिलाओं द्वारा शोर शराबा कर गुलदार को भगाया गया |

जिसके बाद महिला को स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती किया गया | डाक्टरों द्वारा महिला का उचार कर उसे घर भेज दिया गया है |

महिला के माथे और हाथों व कंधे पर गुलदार के पंजे के निशान पड़े हुए थे |

वहीँ अचानक महिला पर गुलदार के द्वारा किये गए हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहोल पैदा हो गया और अब ग्रामीण गुलदार पकड़ने की मागं करने लगे हैं |