लालकुआं पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का जोरदार स्वागत


जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय स्वीकृति दिलाने पर किया क्षेत्र वासियों ने आभार, भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर हुआ स्वागत समारोह

Guddu Bharati

लालकुआं

केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट का लाल कुआं पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों ने अजय भट्ट को फूल मालाओं से लाद दिया तथा जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दिलाने पर उनका आभार व्यक्त किया |

स्वागत से अभिभूत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी तथा जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए कहा कि शीघ्र ही भारत दुनिया की नंबर वन आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना लेगा पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है तथा विश्व की अनेक एजेंसी के द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर दुनिया के सबसे ताकतवर नेता के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम प्रथम स्थान पर आया है |

उन्होंने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय जल मंत्री तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सभी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने के बाद इसका समुचित लाभ क्षेत्र वासियों को प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा |

इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल विवेक सक्सेना मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट महामंत्री अरुण जोशी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला विनोद श्रीवास्तव नारायण सिंह बिष्ट राजकुमार सेतिया संजय अरोड़ा मीनू जीना रीना तिवारी सुमित्रा सिंह बॉबी संबल देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू भाई नंदन गिरी गोस्वामी रमेश गोस्वामी पूर्व सैनिक संगठन के खिलाफ सिंह सुंदर सिंह खनका मुकेश कुमार आशु अग्रवाल आशीष अग्रवाल मधु अग्रवाल शिखा अग्रवाल प्रिया अग्रवाल शैली अग्रवाल श्रीमती उर्मिला अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपाई मौजूद रहे |