मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी ने सुनीं जन- समस्याएं

खटीमा जनपद उधमसिंह नगर

अशोक सरकार

उधम सिंह नगर की सीमांत तहसील खटीमा में स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आज मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने स्थानीय लोगों की उन्होंने विभिन्न प्रकार की जन- समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने का प्रयास किया।

शिकायतों के निराकरण हेतु नोडल अधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

इस दौरान प्राप्त हुई शिकायतों के संबंध में उन्होंने शिकायतकर्त्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के बारे में माननीय मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह धामी, वरिष्ठ नेता राम पांडे, सहित तमाम शिकायतकर्ता मौजूद थे जो अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नोडल अधिकारी दिनेश यादव के समक्ष पेश हुए थे।