कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हर्षिल में करेंगे राज्यस्तरीय सेब महोत्सव का उद्घाटन

मनमोहन भट्ट,

उत्तरकाशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हर्षिल में आयोजित राज्य स्तरीय सेब महोत्सव का वृहस्पतिवार 19 अक्टूबर को उद्घाटन करेंगे।


प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य के कृषि, सैनिक कल्याण तथा ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज सायं जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचेंगे।

यहां पर लोनिवि निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद उत्तरकाशी में ही रात्रि प्रवास करेंगे। कृषि मंत्री 19 अक्टूबर की सुबह जिला मुख्यालय से प्रस्थान कर दोपहर में हर्षिल पहुंचेंगे।

हर्षिल में दो दिवसीय सेब महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद जोशी अपराह्न 1:00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।