राजकीय शिक्षक संघ ने 35 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना

भगवान‌ सिंह

पौड़ी गढ़वाल


शिक्षकों ने 35 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलराज सिंह गुसांई, जिला मंत्री विजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला संरक्षक जयदीप रावत आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई के साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने शिक्षक शिक्षा संवर्ग की नियमावली बनाकर शीघ्र गठन करने तथा पहले की भांति यात्रा अवकाश दिए जाने समेत 35 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संगठन संघर्षरत है |

बताया कि चरणबद्ध तरीके से अब शिक्षक संघ आंदोलन कर रहा है। बताया कि शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में विभाग अधिकारियों के साथ पूर्व में संगठन की एक बैठक हुई थी जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा 35 सूत्रीय मांग पत्र रखा गया था।

बताया कि विभागीय मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों की सहमति के बावजूद लंबे समय से शिक्षकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इसके विरोध में जिला मुख्यालय में जिला कार्यकारिणी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सरकार और विभाग द्वारा 35 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और रूप दिया जाएगा।


इस दौरान 35 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष बलराज गुसाईं, जिला मंत्री विजेन्द्र बिष्ट, संरक्षक जयदीप रावत, उपाध्यक्ष मनोज कला, सयुंक्त मंत्री आशीष खर्कवाल, संघठन मंत्री राजेश भट्ट, महिला उपाध्यक्ष रीना रावत, प्रांतीय कार्यकारणी के सदस्य डबल सिंह रावत, राकेश मोहन कंडारी, दीपक गौड़, प्रांतीय प्रवक्ता मेहरबान भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा बिजेंद्र तोमर, मंत्री संजय रावत, उपाध्यक्ष कांति बल्लभ शास्त्री, मनीष रावत, ब्लॉक अध्यक्ष जयहरीखाल, सतेंद्र रावत, मंत्री सुभाष बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल ऋषिपाल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष नैनीडांडा शिशिर नेगी, मंत्री सुखदेव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, सुरजीत रावत, कुलदीप बिष्ट, दीनदयाल बिष्ट , ब्लॉक अध्यक्ष थलीसैण पदमेंद्र रौथाण, मंत्री सतेंद्र राणा, उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, धर्मेंद्र गुसाईं ब्लॉक अध्यक्ष पौडी, संग्राम नेगी, मंत्री भरत बुटोला, संरक्षक भवान नेगी, रघुराज चौहान, मनोज बिष्ट, रविन्द्र रौतेला ब्लॉक खिर्सू, मंत्री अब्बल पुंडीर, सुबोध नेगी, ब्लॉक कोट अध्यक्ष पंकज मुयाल, नरेश पुंडीर ब्लॉक कल्जीखाल अध्यक्ष रतन रावत, मंत्री राकेश भारती, ब्लॉक द्वारीखाल अध्यक्ष अब्बल रावत, उपाध्यक्ष राजीव थपलियाल ब्लॉक यमकेश्वर, अध्यक्ष सतेंद्र चमोली, मंत्री सुमंनप्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष sp नौटियाल, अरविंद गौड़ अंशुया जोशी सुरेंद्र रावत, संतोष नेगी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयहरीखाल, रविन्द्र रावत, हरदीप रावत आदि थे |