उत्तराखण्ड के गढ़रत्न नरेन्द्र नेगी का नया वीडियो गीत त्वी छई सोशल मीडिया मे छाया

ऋषिकेश

Uttam Singh

उत्तराखंड के गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने एक बार फिर से त्वी छई गीत मे अपनी आवाज का जादू चला दिया है। वीडियो में रूचि रावत एवं आकाश नेगी ने अपने अभिनय से वीडियो को खूबसूरत बना दिया है।


प्रेम प्रसंग पर आधारित गीत त्वी छेई गीत एक अक्टूबर को यूटूयब चैनल पर रिलीज हो गया है। जिसमे तीन दिनो मे एक लाख अधिक लोगो ने देखा है | गीत को लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने मधुर स्वरों में गाया साथ ही गीत की रचना, कंपोजीशन भी नेगी दा ने स्वंय की है।

वहीं शानदार गीत का संगीत विनोद चौहान ने दिया है और सुभाष पांडे ने रिदम दी है।नरेन्द्र नेगी हर बार अपनी नई रचनाओं से दर्शकों उमंग से भर देते हैं। उनकी गायिकी पूरे उत्तराखंड की खूबसूरती को दर्शा देती है। वहीं गीत में भरपूर संस्कृति एवं लोक परंपरा को प्रदर्शित किया गया है।


वीडियो गीत के निर्देशिक कबिलास नेगी रहे हैं | जबकि मुख्य किरदार में रूचि रावत एवं आकाश नेगी ने अपने अभिनय से चार चाँद बिखेरे हैं। दोनों कलाकारों ने बेहतरीन अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी है। कुल मिलाकर वीडियो खूबसूरत है | दर्शक भी लगातार रिलीज होने के बाद से जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।