बूँगा के कुणाल फर्शवाण का नेशनल वालीबॉल मे चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुभाष पिमोली

थराली।

बूँगा के कुणाल फर्शवाण का 28 से 30 अगस्त तक पुणे महाराष्ट्र में खेली गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नेशनल के लिए चयन होने पर उनके गांव तथा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी कुणाल वर्तमान में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी का छात्र है |

कुणाल के पिता हरपाल सिंह फर्शवाण गांव में अपना निजी विद्यालय चलते हैं माता ग्रहणी है कुणाल के नेशनल वालीबॉल खेलने पर उनके कोच लक्ष्मण सिंह फर्शवाण,दिनेश थापा, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने ख़ुशी व्यक्त की |

वहीँ भारतीय जनता मोर्चा के जिला सचिव प्रधुमन शाह, प्रधान हीरा बोरा , सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी,प्रमुख कविता देवी जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, पूर्व प्रधान भानु प्रकाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी,सरपंच संजू देवी,सुरेंद्र सिंह आनंद सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदरलाल, वीरेंद्र सिंह,प्रेम शंकर,मोहन सिंह सोलवासी, देवेंद्र सिंह फर्शवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती सोल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत आदि ने बधाइयां दी।