कस्बी नगर-विनायक धार खन्सर मोटर मार्ग पर फिर जगी उम्मीद, खनसर व पिण्डर घाटी के लोगो की पांच दशक पुरानी मांग।

सुभाष पिमोली

चमोली।


थराली की पिण्डर घाटी एव गैरसैंण की खन्सर घाटी के ग्रमीणो की लगभग पांच दशक पुरानी मांग पर तेजी से कार्य होते देखा जा रहा है थराली एव गैरसैंण के इन दोनों घाटियों के ग्रमीणो की उम्मीद को एक बार फिर से पंख लग गए है। लंबे समय से लंबित इस पत्रावली पर लोनिवि गैरसैण भी सक्रिय हुआ है। लोनिवि के कर्मचारियों ने थराली पहुँच सड़क की पत्रावली वन विभाग को सौप दी है।


बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा ने गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि चमोली जनपद के गैरसैंण व थराली विकास खंड के बीच विनायक धार से कस्बी नगर के बीच 4.5 किमी मोटर मार्ग का निर्माण न होने से स्थानीय लोगो को 140 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।

जबकि दोनों स्थानों के बीच शादी-ब्याह,व्यापार, सामाजिक व धार्मिक संबंधो के नाते निरन्तर पैदल मार्ग से आवागमन होता है। इस मार्ग पर वन विभाग की भी अनेक आपत्तियो का निराकरण हो चुका है। लखेड़ा ने मुख्यमंत्री से शीघ इस सड़क मार्ग को बनाने का अनुरोध किया है। वही मुख्यमंत्री ने तत्काल मौखिक तथा लिखित आदेश सचिव लोक निर्माण विभाग को देते हुए तत्काल सड़क को बनाने को कहा |


बद्रीनाथ वन प्रभाग के रेंज अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि कस्वी नगर -विनायकधार सड़क की पत्रावली लोनिवि गैरसैंण से उन्हें प्राप्त हुई है। सभी प्रपत्र आख्या सहित उनके स्तर से भेज दिए गए है।


थराली में अधिवक्ता रमेश चंद थपलियाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष डॉक्टर जगमोहन रावत, खन्सर बधाण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शयन सिंह नेगी,उपाध्यक्ष प्रधान आशीष थपलियाल, उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान चंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर, मनोज पुरोहित,मंडल अध्यक्ष थराली नंदू बहुगुणा,प्रधान माल बज्वाड जितेंद्र रावत, नारायण सिंह बिष्ट, खन्सर बधाण मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, इंद्र सिंह फर्शवाण, बलवंत सिंह बिष्ट, कलम सिंह बिष्ट, जयकृत सिंह चिनवान,खिलाफ सिंह बिष्ट प्रधान दीपा देवी का कहना है कि कसबीनगर-विनायकधार सड़क यहां के लोगो की दशकों पुरानी मांग रही है। अब पत्रावलियो की जिस तरह से कार्यवाही हुई है उसे देखकर लगता है कि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा और लोगो को राहत भी मिलेगी।


इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लंबे समय से आंदोलित दोनों घाटियों की जनता को राहत मिलेगी और यह मार्ग सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है जो सीधे गढ़वाल कुमाऊं के बीच की दूरी को भी कम करता है और ग्रीष्मकालीन राजधानी को जोड़ता है । इस मार्ग के निर्माण से भवन निर्माण सामग्री से लेकर अनेक वस्तुओं के ढुलान और लागत में भारी कमी आएगी। क्योंकि थराली क्षेत्र रामनगर मंडी से डेढ़ सौ किलोमीटर निकट हो जाएगा।