हरेला के तहत महाविद्यालय सतपुली में पर्यावरण गोष्ठी का किया गया आयोजन

सतपुली

राजकीय महाविद्यालय सतपुली के प्राचार्य डॉ संजय कुमार व पर्यावरण प्रकोष्ट की नोडल डॉ दीप्ति के मार्गदर्शन में हरेला पर्व के साप्ताहिक कार्यक्रम में महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

जिसमे हरेला के तहत पर्यावरण गोष्ठी और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया |

रेंज ऑफिसर सतपुली अनिल कुमार ने गोष्ठी के माध्यम से विभिन्न प्रजातीय पौधों और पेड़ों की महता को बताया साथ ही उनके औषधीय गुणों और उनकी उपलब्धता उनके मौसम की जानकारी दी | साथ ही पेड़ों की जड़ से लेकर अंतिम पते तक से होने वाले फायदे की जानकारी दी |

इस दौरान रेंज ऑफिसर सतपुली अनिल कुमार, डॉ अवधेश उपाध्याय, लक्ष्मी देवी, अशोक कुमार सहित प्राध्यापक एवं कार्मिकों व विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया |