पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार


सुभाष पिमोली

थराली।


थाना थराली पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र सिंह रावत ने बताया वादी द्वारा तहरीर पर उनकी नाबालिक पुत्री दिनांक 11जून 2023 को बिना बताए घर से लापता हो गयी तथा उसको दीपक राम द्वारा ऋषिकेश ले जाकर वादी की नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार किया गया ।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2023 धारा 342/363/366A/376 भादवि तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


नामजद अभियुक्त दीपक राम को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त पंजीकृत अभियोग मे पीड़िता के मा0 न्याया0 के समक्ष अन्तर्गत धारा 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर अभियुक्त योगेश पुत्र रणजीत राम निवासी ग्राम कुराड थाना थराली का नाम प्रकाश में आया।

प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को कल 11 जुलाई 2023 को थाना थराली पर धारा 363/366A भादवि एवं 16/17 पोक्सो अधि0 के अन्तर्गत देर शाम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का आज रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था म0उ0नि0 शिखा तेग्रवाल म0का0 आरती ने आरोपी को गिरफ्तार किया।