डूबते व्यक्ति के लिए देवदूत बनी जल पुलिस

भगवान सिंह

देवप्रयाग

उत्तराखण्ड़ पुलिस गंगा नदी में डूबते हुए व्यक्ति के लिए देवदूत बनकर सामने आई है। दरअसल देवप्रयाग में एक व्यक्ति अचानक गंगा नदी में गिर गया। और यहॉ नदी के तेज बहाव में बहने लगा |

इस दौरान मौके पर तैनात जल पुलिस के जवान ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर और बीच नदी तक तैर कर डूबते हुए व्यक्ति की जान बचाई।

जिसके बाद जवान द्वारा व्यक्ति को नदी से बाहर लाया गया व मौके पर प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुॅचाया गया। डूबने वाला व्यक्ति हिंडोलाखाल देवप्रयाग क्षेत्र का बताया जा रहा है।