स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया तहसील थराली में सम्मानित

सुभाष पिमोली

थराली।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तहसील प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का अभिनंदन कर सम्मानित किया गया शुक्रवार को तहसील थराली के सभागार में थराली, देवाल ,नारायणबगड़, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को और उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है |

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास सराहनीय है और कहा कि प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक रोड पहुंचे व उसका नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर रखा जाए |

मौके पर तहसील प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उनके उत्तराधिकारी के निजी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया |

सम्मान समारोह में परिजन बख्तावर सिंह नेगी, रघुवीर सिंह खत्री, रामादेवी भंडारी, यशपाल सिंह ,दर्शन सिंह नेगी, कैलाश सिंह बिष्ट ,हरेंद्र सिंह , तुलसी देवी ,केशर सिंह, तुलसी चंद्र सिंह रावत , गोमती देवी ,दर्शन सिंह रावत, ललिता देवी देवी , दीवान सिंह बिष्ट,यशपाल सिंह फर्शवाण,दिग्पाल सिंह बिष्ट,सुजान सिंह नेगी सहित दर्जनों परिजन व तहसील प्रशासन मौजूद रहा।