शोभित बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड में 7 रैंक

सतपुली 

नगर पंचायत सतपुली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा १०वीं में बढ़ने वाले शोभित बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर ७वीं रैंक प्राप्त की | जिस पर बृहस्पतिवार को विद्यालय  में विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों द्वारा मिष्टान वितरण कर ख़ुशी मनाई | वहीँ  विद्यालय का १०वीं और १२वीं का शत प्रतिशत रिजल्ट भी आया |

वहीँ शोभित बिष्ट  के पिता सनोज बिष्ट सतपुली में एक छोटी सी दुकान चलाते हैं | वहीँ माता शोभा बिष्ट गृहणी है | जबकि एक बड़ी बहन शाक्षी बिष्ट जो की बी०एससी० कर रही है |

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद ने ख़ुशी व्यक्त की और शोभित बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में ७वीं रैंक प्राप्त करने पर बधाई दी | 

शोभित बिष्ट ने अपने माता,पिता और गुरुजनों का आभार व्यक्त किया साथ ही अपनी बड़ी बहिन का विशेष योगदान बताया | उन्होंने कहा कि उनका  लक्ष्य डॉक्टर बनना है तथा समाज और देश सेवा करना है | जिसके लिए वह और भी मेहनत करेंगे |

पिता सनोज बिष्ट ने बेटे के उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में ७वीं रैंक प्राप्त करने पर  ख़ुशी जाहिर की तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य, गुरुजनों का धन्यवाद व्यक्त किया |