लाइफ स्टायल एंड इन्विरिंमेंट कार्यक्रम के तहत की सफाई


सुभाष पिमोली

थराली।


लाइफ स्टायल एंड एनवायरनमेंट कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ वन प्रभाग ,मध्य पिंडर रेंज थराली द्वारा थराली के राडीबगड क्षेत्र में प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर आसपास के लोगो को जागरूक किया। मध्य पिण्डर रेंज के वन दरोगा खीमानंद खंडूडी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राडीबगड, तहसील परिसर के आसपास के स्थानीय लोगो,व्यापारियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई।

स्थानीय लोगो को प्लास्टिक के पर्यावरणीय दुष्प्रभावो से अवगत कराया गया। बड़ी मात्रा के आसपास विखरे प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरा वन दरोगा रमेश भंडारी,कंचन सिंह,हिमांशु कुमार,लक्ष्मी प्रसाद, नारायण सिंह,शशि जोशी सहित वन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।