थराली भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदन रामदास को दी श्रद्धांजलि।

सुभाष पिमोली

थराली


कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता चन्दन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए थराली भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रृद्धांजली अर्पित की |


भारतीय जनता पार्टी मंडल थराली ने बीते रोज उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन हो जाने पर भाजपा कार्यालय थराली में एक शोकसभा की और कैविनेट मंत्री के निधन पर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा थराली मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, महामंत्री महिपाल भंडारी, उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, सभासद कृष्ण पाल गुसाईं, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत नेगी,जिला उपाध्यक्ष राकेश भारद्वाज,नरेंद्र राणा, नरेंद्र भारती,नवीन मिश्रा, मोहन बहुगुणा आदि श्रद्धांजलि सभा मे मौजूद रहे।