सरकार के एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत नंदा नगर घाट में हुए कई कार्यक्रम ।

सुभाष पिमोली

थराली।

थराली विधानसभा के विकासखण्ड नन्दानगर में सरकार के “एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा उपस्थित रहे में |

इस अवसर पर उन्होंने सरकार के द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल में किए गई कई उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि थराली विधानसभा में भी कई विकास कार्य हुए इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट,प्रधानमंत्री आवस योजना,प्रधानमंत्री अटल आवास योजना,वृद्धा पेंशन,महिला स्वयं सहायता समूहों को शून्य ब्याज दर पर ऋण आदि योजनाओं के चैक वितरण किए गए और विभिन्न क्षेत्रों सामाजिक एवं सैन्य क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को समानित किया साथ ही कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।


इस अवसर पर उप जिला अधिकारी डॉ दीपक सैनी,तहसीलदार धीरज सिंह राणा,नायब तहसीलदार राकेश चन्द्र देवली, मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत,ब्लॉक प्रमुख नन्दानगर भारती देवी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष खिलाप सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह रावत,प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह फर्स्वाण,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बलवीर सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी देवी,व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष लखपत सिंह,राकेश मेंदोली,विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी,सोवन सिंह,हरीश रावत,सती देवी,दीपक रतूड़ी,सुमेर सिंह,महेंद्र नेगी,गब्बर सिंह,चन्द्रकला सती, प्रधान कनोल सरस्वती देवी आदि जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु क्षेत्रिय जनता एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।