भारत जोड़ो यात्रा का समापन होने के बाद मनीष खंडूड़ी पहुंचे विधानसभा थराली, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत।


सुभाष पिमोली

थराली।


भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थराली मे लोकसभा संयोजक मनीष खण्डूडी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, थराली ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली ।


इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय थराली में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मनीष खण्डूडी ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज लोकतंत्र खतरे में हैं एक के बाद एक संस्थाएं बिक रही हैं, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से देश में अराजकता का माहौल बना हुआ हैं।


पिंकी तथा अंकिता भण्डारी के हत्यारों को बचाने में सरकार जी तोड़ मेहनत कर रही है, पेपर लीक पर लीक होते जा रहे हैं, जिस कारण बेरोजगार युवा परेशान हैं, जिस वजह से मुख्य विपक्षी दल होने के कारण कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत गांव- गांव तक जाकर आम जनता को जागरूक करेगी l

थराली में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा थराली मुख्य तिराहे से स्टेट बैंक, मुख्य बाजार होते हुए कांग्रेस कार्यालय थराली तक निकाली गई l

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी,ब्लाक अध्यक्ष विनोद रावत,पूर्व अध्यक्ष सुरपाल सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद पाण्डे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश शंकर त्रिकोटि,मनोज चन्दोला,सुरेन्द्र राम आर्या,जितेन्द्र रावत,नवनीत रावत,प्रमोद बिष्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त किए,महामंत्री गजेंद्र सिंह रावत ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी तथा लोकसभा संयोजक मनीष खण्डूडी ने नवनियुक्त ब्लाक कार्यकारिणी  एंव बूथ अध्यक्षों का फूल- मालाओं से स्वागत कर भाजपा के कुकृत्यों को जन- जन तक पहुंचाने का निवेदन भी किया।