भारत जोड़ो यात्रा की बैठक में धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री को बनाया निशाना

नैनीडांडा

नैनीडांडा विकास खंड गढ़वाल में 17 दिसंबर को हल्दुखाल से धुमाकोट तक होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी बैठक सल्ड महादेव में संपन्न हो गई।

यहां आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह नेगी ने की जिसे संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप न भारत जोड़ो यात्रा को देश में भ्रष्टाचार की राजनीति को अंत करने के लिए सफल बनाना जरूरी बताया।


धीरेंद्र प्रताप ने राहुल गांधी को देश के लिए नई आशा की किरण बताया और उत्तराखंड की सरकार द्वारा जन विरोधी फैसले लिए जाने की आलोचना की। उन्होंने धुमाकोट बाजार को बर्बाद करने और चरागाह के नाम पर लोगों को बेदखल किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा नहीं तो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस संघर्ष करेगी ।


उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा हाल के विधानसभा सत्र को मात्र 2 दिन में समाप्त किए जाने को जनता के साथ धोखा बताएं उन्होंने कहा इससे जनप्रतिनिधि साधनों की गरिमा गिरी है।

बैठक में धीरेंद्र प्रताप और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह नेगी के अलावा पृथ्वी पाल परनवाल, अशोक भदोला जगमोहन सिंह नेगी, ,यशपाल सिंह रावत, राजेश रावत, जितेंद्र गौड़ महामंत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेश अनुसूचित जाति विभाग लाखन दिवाकर,वीरेंद्र सिंह आनंद सिंह अदाली खाल वीरेंद्र सिंह समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।


बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंदू बहादुर सिंह नेगी ने की।