सतत विकास लक्ष्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन

खटीमा उधम सिंह नगर

अशोक सरकार

जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के विकास खंड सभागार में जिला अर्थ एवं संख्या विभाग उधम सिंह नगर द्वारा विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में सतत विकास से संबंधित निर्धारित 17 लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु उचित जानकारी देकर सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया गया।

वहीं कार्यशाला में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग आदि महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर सतत विकास लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त किया ताकि अपने विभागीय योजनाओं के संचालन में इनका ध्यान रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें, साथ ही अपने विभागों के आगामी कार्य योजनाओं का निर्माण कर सकें।

वहीं इस मामले में खंड विकास अधिकारी असित आनंद ने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों को लेकर अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को जानकारी देकर जागरूक किया गया ताकि लक्ष्यों को ध्यान में रखकर आगामी योजनाओं का निर्माण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *