प्रशासन ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर भांग की खेती को किया नष्ट

सुभाष पिमोली

थराली


विकास खंड थराली के अंतर्गत बमोटिया तोक मे राजस्व पुलिस एवं रेगुलर पुलिस ने करीब 10 नाली नाप एवं बेनाप भूमि पर भांग की खेती को नष्ट कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शुक्रवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर थराली के उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा के नेतृत्व में यहां से राजस्व एवं रेगुलर पुलिस की एक संयुक्त टीम पार्था एवं बमोटिया पहुंची जहां पर अवैध रूप से उत्पादित भांग की खेती को इस टीम ने नष्ट कर दिया।

यहां एसडीएम ने बताया कि करीब 10 नाली भूमि पर भांग को नष्ट किया गया और मामले को सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे भी नशें के खिलाफ इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

इस टीम में सीओं कर्णप्रयाग अमित कुमार,प्रभारी तहसीलदार प्रमोद नेगी, थराली थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा,देवाल के नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक नवल किशोर मिश्रा,प्रमोद नेगी,चंद्र सिंह बुटोला सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *