मांगलिक कर्मकांड से पीपल और बड़ पेड़ की हुई शादी



बेरीनाग

जिला पिथोरागड़ के विकास खंड बेरीनाग में मांगलिक मुहूर्त में पीपल और बड़ पेड़ की अनोखी विवाह के साक्षी बने मड़ गांववासी। बारात में गांव के सैकड़ों लोग बाराती बने।

ढोल नगाड़ों के साथ छोलिया नृत्य और मांगलिक गीत के साथ पीपल के पिता दीवान सिंह रौतेला बारात लेकर पहुंचे। पीपल के पेड़ को दूल्हा और बड़ के पेड़ को दुल्हन की तरह से सजाया गया। दुल्हन के वहां महिला संगीत भी हुआ।

विवाह से पूर्व पुरोहित पूरन चंद्र पाठक ने षष्टी कर्म,नामकरण,और यज्ञोपवीत कार्यक्रम संपन्न हुवे। बड़ कन्या पेड़ का कन्यादान पिता बहादुर सिंह रौतेला ने किया।सैकड़ों गांव वालों की उपस्थिति में पुरोहित पूरन चंद्र पाठक ने धार्मिक अनुष्ठान,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक कर्मकांड से विवाह संपन्न कराया।

कहा जाता हैं वैवाहिक कर्मकांड के बाद ये दोनों पेड़ धार्मिक कार्यों के लिए शुभ पवित्र माने जाते हैं।तीज त्यौहार में अब लोग इनकी पूजा पाठ कर सकते हैं। विवाह संपन्न होने के बाद विवाह में शामिल हुवे सभी लोगों ने सहभोज भी किया।


इस अनोखे विवाह में गांव के नरेंद्र सिंह रौतेला,गंगा सिंह रौतेला, पूरन कार्की,देवराज सिंह रौतेला,मंगल सिंह,नंदन सिंह, हीरा सिंह,उम्मेद सिंह, करम सिंह, बलवंत सिंह,बीरेंद्र सिंह,नीरज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *