पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री का पौड़ी दौरा

पौड़ी

जगमोहन डांगी

पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में मतदान करने को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धीमी ने बुआखाल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए जो काम किये वे अभूतपूर्व हैं केंद्र सरकार ने भी हमारे राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी ये काम हमारी ताकत हैं।

उन्होने कहा कि पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी एक ईमानदार कार्यकर्ता है और पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन भी कर रहे हैं। जिस तरह से जनता उन्हें अपना जबरदस्त समर्थन दे रही है वह प्रत्याशी और पार्टी के लिए शुभसंकेत है।

पौड़ी पहुंचने पर उन्होंने भाजपा प्रत्याक्षी राजकुमार पोरी के साथ कंडोलिया ठाकुर के भी दर्शन भी किए बुवाखाल में एक लॉज में कार्यकर्ताओं की बैठक में मंच पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का अनुभव के साथ कार्यकर्ताओ को बैठक में जीत का मंत्र दिया मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी का प्रचार तेज करने को कहा जिसमें भाजपा का जनाधार बढ़ सके और हमारा नारा अबकी बार 60 पार वाला लक्ष्य आसानी से हांसिल हो सकें इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी शहर के बाजार का भ्रमण कर जनसम्पर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ बूथ स्तर तक प्रचार तेज करने को कहा जिसमें भाजपा का जनाधार बढ़ सके और हमारा नारा अबकी बार 60 पार लक्ष्य आसानी से हांसिल कर सके इस कार्यक्रम पुराने दिग्ज नेताओ को भी मंच पर स्थान देकर सम्मान देकर पार्टी में एक अच्छा संदेश दिया गया मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दावेदार रहे तामेश्वर आर्य सहित कई दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्य दिलावई |

इस अवसर पर पूर्व कबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी,पूर्व भाजपा रास्ट्रीय सयोंजक भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र जुयाल भाजपा जिलाध्यक्ष सम्पत रावत नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यशपाल बेनाम जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा रावत,राजगौरव नौडियाल जिला,कोट ब्लॉक प्रमुख पूर्णिमा नेगी,पूर्व महामंत्री ओपी जुगरान, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, नगर महामंत्री अनूप देवरानी विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह असवाल महामंत्री परमानंद चतुर्वेदी हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष नवीन पंवार आदि मौजूद थे बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *