5 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

खटीमा

अशोक सरकार

खबर उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा से है। प्राचीन बाबा भूमसेन महाराज श्रद्धा जनसेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भूमसेन मंदिर वार्ड संख्या 13 में 5 निर्धन कन्याओं का विवाह विधि विधान से कराया गया। जहां कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए क्षेत्र के विद्वान पंडितों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण करते हुए भली-भांति विवाह संपन्न हुआ।

साथ ही समिति द्वारा घर गृहस्थी से संबंधित सारा सामान वर-वधू को दिया गया। इस दौरान शहर के अंदर बारात एवं झांकियां भी निकाली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

आपको बता दें कि समिति द्वारा सन् 2018 से निर्धन कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 5 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रजनी रावत, विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सीएम पत्नी गीता धामी तथा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी सहित उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

वहीं समिति के अध्यक्ष बाबा नंद लाल गिरी ने बताया कि वर्ष 2018 से यह कार्यक्रम लगातार जारी है। इस बार 5 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। भविष्य में भी निर्धन कन्याओं को चिन्हित कर यह कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के साथ ही बेटी को जिंदगी दो, बेटी को राहत दो तथा बेटी को सहारा दो के संकल्प पर समिति कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *