गांव पीपली मे जाकर महिलाओ और बच्चो को साइबर व महिला अपराधो से सम्बंधित जानकारी देकर किया जागरूक

रिखणीखाल

एस एस पी पी रेणुका देवी के निर्देशन में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रिखानिखाल थाने के द्वारा ग्राम पीपली में जाकर महिलाओ और बच्चो को साइबर व महिला अपराधो से सम्बंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया |

थाना प्रभारी विनय सैनी ने बताया कि महिला कांस्टेबल नेहा और करिश्मा द्वारा पिपली गाँव में जाकर महिलावों के लिए ११२ हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई साथ ही गाँव के बच्चो व महिलावों को बेड टच और गुड टच के बारे में बताया गया | वहीँ इस दौरान साइबर, महिला और बच्चों के अपराधों की जानकारी वाले पम्पलेट भी वितरित किये गए |