यौन शोषण के आरोप में घिरे विधायक ने अपने को बेकसूर बताया

गोविन्द रावत

अल्मोड़ा

यौन शोषण के आरोप में घिरे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने अपने को बेकसूर बताते हुए, इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। साथ ही उन्होंने पीड़ित लड़की पर ब्लेकमिंग का आरोप लगाते हुए लड़की की फोटो पेश कर उसके दर्जनों युवको से संबंध होने का आरोप भी लगाया है। महेश नेगी ने इस प्रकरण को षड्यंत्र बताते हुए खुद की जान को खतरा बताया है।

विगत दिनो द्वाराहाट में कांग्रेस के प्रदर्शन में पीड़ित लड़की द्वारा भरी सभा मे महेश नेगी को एक बार फिर घेरे जाने के बाद आज द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी अल्मोड़ा पहुँचे। अल्मोड़ा में उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि यह मामला उनके खिलाफ एक साजिश का हिस्सा है। इसकी असली सूत्रधार कांग्रेस है। उनके द्वारा अपने क्षेत्र में किये विकास कार्यो से बौखलाकर कांग्रेस ने उनके खिलाफ यह षड्यंत्र रचा।

उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है। उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है, अगर न्यायालय उनसे डीएनए टेस्ट के लिए कहेगा तो उन्हें स्वीकार्य होगा।