दिल्ली पहुँचे सीएम पुष्कर सिंह धामी , अपने राजनैतिक गुरु से की मुलाकात

भगवान सिंह

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं और दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने राजनैतिक गुरु से मुलाकात की l

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।

आपको बता दें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु भी रहे हैं l ऐसे में समय मिलते ही आशीर्वाद लेने अपने राजनीतिक गुरु के पास भी पहुंच गए l

इन दिनों राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दिल्ली के दौरे पर हैं l कल मुख्यमंत्री पीएम राष्ट्रपति गृह मंत्री समेत कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे l