ऱिश्वतखोर अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

आज हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने नेशनल हाईवे हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता(ईई) और सहायक अभियंता (एई) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। वहीं विजिलेंस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।

उत्तराखंड का सबसे भ्रष्ट विभाग लोक निर्माण विभाग में ऱिश्वतखोरी रुकने का नाम ही नही ले रहा है l भ्रष्ट विभाग के भ्रष्ट अधिकारी ऱिश्वतखोरी की उगाई में लगे है।

ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां उत्तराखंड विजिलेंस डीआईजी अरुण मोहन जोशी के नेतृत्व में भ्र्ष्टाचारियों पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विजिलेंस के एसपी मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी टीम ने यह कार्रवाई की है। मामले में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी अधिशासी अभियंता का नाम महिपाल कालाकोटी और सहायक अभियंता का नाम यतेंद्र कांडपाल बताया गया है। आरोपियों को एक लाख रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है।