बिजली के बढते बिलों व बढती महंगाई के विरोध में जलाए बिजली बिल

नैनीडान्डा

आम आदमी पार्टी के लैंसडाउन विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बिजली के बढते बिलों व लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाप आम आदमी पार्टी के पूर्व विधान सभा सह प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष नैनीडान्डा बृजपाल बिष्ट के नेतृत्व में नैनीडान्डा में बिजली बिलों और महंगाई के विरोध में बिजली बिलों को जलाकर अपना विरोध दर्ज किया |

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा की जब से भाजप सरकार केंद्र और राज्य में आई तब से महंगाई बढती जा रही है | इस मौके पर आम आदमी पार्टी नैनीडान्डा के कार्यकर्ता मौजूद रहे |