महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका

खटीमा उधम सिंह नगर

अशोक सरकार

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां खटीमा के मुख्य चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने को लेकर महिलाओं ने विरोध जताते हुए नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

साथ ही नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति अपमान जनक भाषा को लेकर महिलाओं ने भरपूर विरोध जताते हुए नारेबाजी भी की।

वही जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के बिमला मुंडेला ने नीतीश कुमार का विरोध जताते हुए कहां की उनको सदन से बाहर किया जाए साथी महिलाओं का इस तरह अपमान करने वालों को बिहार से भी बाहर करने की मांग की