उत्तरकाशी आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डाॅ भगवन नौटियाल और उनकी टीम आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन चण्डीगढ़ विश्व विश्वविद्यालय में हुए सम्मिलित

मनमोहन भट्ट,

उत्तरकाशी।


आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन चण्डीगढ़ विश्व विधालय में 5 व 6 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम मे उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष डाॅ भगवन नौटियाल और उनकी टीम सम्मिलित हुए।


पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित करके आरोग्य भारती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव अशोक वासने तथा उत्तराखण्ड के डाॅ विकास सूर्यवंशी, डाॅ एस. पी. सिंह, डाॅ. संजय त्रिपाठी, डाॅ. बालकृष्ण पवार ऋषिकुल महाविद्यालय और गुरूकुल के अनेक फैकल्टी उपस्थित रहे साथ ही पूरे भारत के विभिन्न प्रान्तो के प्रान्त अध्यक्ष, महासचिव, संयोजक और उनके सदस्यो द्वारा सिरकत की गई।