न्याय पंचायत लिगड़ी में कृषि महोत्सव ‘रबी’ का हुआ आगाज।


सुभाष पिमोली

थराली।


कृषि महोत्सव रबी के अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने हेतु न्याय पंचायत लिगड़ी के पंचायत भवन में कृषि महोत्सव की शुरुआत हुई,जिसकी अध्यक्षता देवाल प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने की। प्रमुख दानू ने किसानों को कृषि महोत्सव में प्रतिभाग करने की अपील की।कहा कि इन महोत्सवो से किसानो को उन्नत बीज, खाद, कृषि यंत्र एवं नई तकनीकि की जानकारी मिलती है।

इस दौरान उन्होंने विभाग एवं किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि किसान हर प्रकार की खेती करने में सक्षम है परन्तु जानकारी के अभाव में उन्नत खेती की तकनीकि की जानकारी से वंचित है। उन्होंने विकास खंड के सभी प्रगतिशील किसानों से भी अपील की है कि वे न्याय पंचायतों में आयोजित किसान गोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और कृषि महोत्सव के दौरान दी जा रही जानकारी का लाभ उठाए।

इस मोके पर कृषि अधिकारी एडीओ आशीष कुमार ने बताया कि सरकार किसान के द्वार पर आ रही है और किसानों को सभी जानकारियां उपलब्ध करा रही है किसानों को इसका फायदा लेना चाहिए |

इस मौके पर उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन तथा कई संस्थानों में स्टाल लगाकर किसानों को उचित मूल्य पर दवाई,जैविक खाद,बीज, कृषि उपकरण आदि का वितरण किया इस मौके पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी बहादुर सिंह देव, गंगा गुसाईं , ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद परिहार,ग्राम विकास अधिकारी दर्शन नेगी, डीपीओ मनरेगा तारिक मियां, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, लीला राम, खीम राम, राम, उर्बी दत्त जोशी, भगीरथी तोरतीयाल, प्रधान भगीरथी देवी, नीमा कोटेडी आदि लोग मौजूद थे।