भूकंप के बाद बंद पड़े नल से निकलने लगा पानी लोगों ने माना चमत्कार

खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड

अशोक सरकार

बीती रात नेपाल में आए भूकंप के झटको ने जहां एक और नेपाल में जमकर तबाही मचाई तो वहीं इसी भूकंप के झटको से उत्तर भारत के कई सीमावर्ती राज्यों में भी दहशत फैल गई। दहशत का आलम यह था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। परंतु इन्हीं भूकंप के झटको ने एक ऐसे चमत्कार को अंजाम दिया है जिसको देखने के लिए लोगों का मजमा लगा हुआ है।

घटना उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के सीमावर्ती तहसील खटीमा की है। जहां के 17 मिल कंचनपुरी ग्रामीण क्षेत्र में सालों से खराब पड़े देशी मार्क नल से भूकंप के झटको के बाद खुदवा खुद पानी आने लगा है। जहां आसपास के लोग इस घटना को देखकर हैरान हो रहे हैं। तो वहीं इस चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे हैं। यही नहीं कुछ लोगों ने तो इस भूगर्भीय घटना को ईश्वरीय चमत्कार से भी जोड़ लिया है।

जिसके चलते अपनी बीमारियों को दूर करने एवं परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग इस नल से निकल रहे पानी को पी रहे हैं। कुछ लोग तो इस पानी को अपने साथ बोतलों में भरकर इस पानी को अपने घर भी ले जा रहे हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि आज तड़के सुबह जब उन्होंने देखा तो वह भी हैरान रह गए कि इस नल से अपने आप पानी निकल रहा है।

जबकि यह नल तो बीते लंबे समय से खराब पड़ा हुआ था। जिनकी हाल ही में मरम्मत भी कराई गई थी। परंतु फिर भी इस नल से पानी नहीं आया था और आज सुबह से ही यह नल बिना किसी के चलाएं खुद पानी दे रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों के लिए यह घटना किसी अद्भुत चमत्कार से कम नहीं है।

वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखने वाले लोग इस घटना को भूगर्भीय हलचलों से जोड़कर देख रहे हैं। इस घटना को चमत्कार मानने वाले कुछ लोग जहां इसे अल्लाह से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग महादेव का चमत्कार बता रहे हैं। कारण चाहे जो भी हो परंतु यह घटना क्षेत्र में बड़े कौतुहल का विषय बनी हुई है।