उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा हेलमेट पहनने को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर

अशोक सरकार

ख़बर जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से है। जहां उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट बरी अंजनिया के कार्यकर्ताओं द्वारा टेढ़ा घाट के मुख्य चौक पर हेलमेट पहनने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं यातायात के नियमों को लेकर समस्त आने जाने वालों में जागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह तथा उपाध्यक्ष डॉक्टर उत्तम कुमार के नेतृत्व तथा उनकी टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर जानकारियां दी। गौरतलब है कि खटीमा पीलीभीत मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है साथ ही सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों के कारण भी आए दिन रोड एक्सीडेंट देखने को मिल रहा है। जो हेलमेट न पहनने वालों को अपनी जान गंवानी पड़ती है |

इसी को लेकर ट्रस्ट के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा आज जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आने जाने वाले लोगो को हेलमेट पहनने और दुर्घटनाओं से बचें रहने की हिदायत दी। वही ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया की आज जो जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया है |

इसमें जितने हेलमेट पहने हुए आए थे उनको उपहार स्वरूप एक-एक पेन देकर सम्मानित किया गया तथा उनको और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए उत्साहित करने का की भी हिदायत दी गई साथ ही जो हेलमेट ना पहने हुए लोग थे उन सभी को हेलमेट पहनना तथा यातायात के नियमों को पालन करने के लिए बताया गया। जिससे वह आने वाली दुर्घटनाओं से बच सके।

वही मौके पहुंचे अरविंद कुमार जिला पंचायत सदस्य फुलैया, उन्होंने इस कार्य को सराहनीय बताया तथा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया। साथी ग्राम प्रधान बंडिया धर्मेंद्र कुमार ने भी ट्रस्ट के इस कार्य करने वालो को उत्साह पूर्वक संदेश दिया।इस दौरान वहां सपन विश्वास, संजय कुमार,अमित कुमार, सोनी देवी,, ,मीना देवी, ,मनीषा देवी, बिंदु देवी,रेखा देवी,अनिता, अशोक कुमार,रंजीत कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।