भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि


खटीमा जिला उधम सिंह नगर
अशोक सरकार

जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर खटीमा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 25 सितंबर 1916 को जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित जी को याद कर उनके द्वारा स्थापित किए गए आदर्श के साथ कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया ने कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवन भर देश सेवा करते हुए हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ने का काम किया और देश की एकता अखंडता को मजबूत करने के लिए जीवन भर संकल्पित रहे उनके द्वारा स्थापित किए गए इन्हीं आदर्शो के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।

वही इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने कहा कि पंडित जी ने एकात्मक जीवन शैली जीते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश एवं धर्म के नाम पर समर्पित किया और जनसंघ की विचारधारा को मजबूत करने के लिए काम किया।

वह हमारे लिए आदर्श हैं उनके दिखाएं मार्ग पर ही भाजपा का हर कार्यकर्ता चलना चाहता है जिससे कि देश का सर्वांगीण विकास हो सके। आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।