रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पिलखाडा मेला हुआ संपन्न।



सुभाष पिमोली

थराली।


विकास खंड देवाल मे हर वर्ष होने वाले पिलखाडा ल्वाणी मेलेका दो दिवसीय 17वा राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला विभिन्न सांस्कृतिक कला मंचों, महिला मंगल दलों, स्कूली छात्र छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। मेले के सफल संचालन के लिए क्षेत्रीय विधायकभूपाल राम टम्टा ने दो लाख की घोषणा की है।


मेले का उद्घाटन थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक मेले हमारी संस्कृति व सभ्यता को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाते व भाईचारे को बढ़ाते हैं। उन्होंने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।


मेला कमेटी के अध्यक्ष महाबीर बिष्ट ने मेले के उद्देश्य को बताते हुए सभी आगन्तुक अतिथियों कि आभार जताया।
कुमाऊनी गायका दीपा नगरकोटी, ने बेडू पाको,,,,,, हुडकी घमाघम,,,,, वाली हो लाली,,,,, सांस्कृतिक मंडल खटीमा के कलाकारों ने शिव तांडव की सुंदर प्रस्तुति दी।

वहीं ममद ल्वाणी, ताजपुर, धूराधारकोट , सुया महिलाओं ने जोड़ा चाची से महोल रंगीन कर वाहवाही लुटी। राइका व प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से मनमोह लिया। महिला समूहों ने स्थानीय उत्पादन दाल, लहसून, आलू का स्टाल लगाए।

मेले का समापन पूर्व विधायक प्रो,जीत राम ने करते हुए कहा कि इस तरह के मेलै से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निहारने के लिए मंच मिलता है।


इस मौके पर जिपस कृष्णा विष्ट, देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, स्वतंत्र पत्रकार हरेंद्र बिष्ट,पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, हीरा पहाड़ी, इन्द्र सिंह राणा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महिपाल बिष्ट, कृपाल भंडारी, प्रधान प्रदुमन सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।