सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत टैक्सी स्टैंड भटवाड़ी में दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

मनमोहन भट्ट,

भटवाड़ी/उत्तरकाशी।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड उत्तरकाशी में परिवहन, पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किए गए। एआरटीओ जितेंद्र कुमार और वाहन चालको/ स्वामी के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई वाहनों के प्रपत्रों की जानकारी, ड्राईविंग लाईसेंस, रोड साइन निर्धारित गति सीमा, आदि सड़क सुरक्षा नियमों के विषय पर जानकारी दी।


वाहन चालकों द्वारा निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग और स्कूल मे लगे वाहनों को यूनियन द्वारा नंबर नही दिए जाने संबंधी समस्या से अवगत कराया गया। एआरटीओ द्वारा उक्त दोनो समस्या के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त यूनियन से कर बकाया वाहनों की सूचना देने/ वसूली पत्र निर्गत होने पर बकाया वाहन स्वामी किस प्रकार भुगतान करे इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। तथा दुर्घटना होने पर परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली दुघर्टना राहत राशि के विष्य में जानकारी दी गई।


SI लक्ष्मण सिंह ने भी यातायत के नियमो एवं उलंघन करने पर चालानों के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चिकित्सक द्वारा चालको का चिकित्सा परीक्षण भी किया गया।जागरुकता कार्यक्रम में यातायात नियमों से उल्लेखित पंफलेट,पोस्टर, पुस्तक वितरित की गई।


उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमे भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष रोशन लाल , खंडूरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण परिवहन विभाग से एआरटीओ जितेंद्र कुमार, SAO रूपेश गढ़वाली व अन्य प्रवर्तन सिपाही पुलिस विभाग से SI लक्ष्मण सिंह एवं कांस्टेबल व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Police और परिवहन विभाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु यातायात नियमों से उल्लेखित पंफलेट, पोस्टर, पुस्तक वितरित की गई।