मुख्यमंत्री ने चंपावत पहुंच बहनों से राखी बंधवाई


चंपावत

अशोक सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज अपनी विधानसभा चंपावत के दुबचौड़ा क्षेत्र के लाधोली पहुचे। जहां मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में भव्य स्वागत किया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लिया।

ज्ञात हो कि देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के बाद किसी राजनेता ने पहली बार चंपावत जनपद के दुबचौड़ा क्षेत्र का दौरा किया है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह दिखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति की सुरक्षा हमारी सरकार का संकल्प है।

महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री सशक्त बहन योजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड पर विशेष कृपा है आने वाले समय में उत्तराखंड हिमालयन राज्यों का प्रतिनिधित्व किया करेगा चंपावत जनपद का विकास भी जनपद को आदर्श जिला बनाने की दृष्टि से किया जा रहा है। प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें महिलाओं का बड़ा योगदान है।

चंपावत जनपद में शीघ्र ही शोभन सिंह जीना केंपस का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा जनपद के सभी धार्मिक स्थलों को मंदिर माला मिशन के तहत जोड़ा जा रहा है खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सितंबर माह में महाकाली नदी में रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद के विकास के लिए कुल 174 घोषणाओं में से 70 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं बाकी बची घोषणाओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा दुबचौड़ा क्षेत्र मैं बनने वाले जीआईसी का नाम शहीद विक्रम सिंह बिष्ट के नाम पर रखा जाएगा।

विकल्प रहित संकल्प के साथ जब तक हम उत्तराखंड प्रदेश एवं चंपावत जनपद को श्रेष्ठ नहीं बना देते हम चैन से नहीं बैठेंगे। वही इस मौके पर क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और शुभकामनाएं दी।

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सामान्य गैस सिलेंडर में ₹200 एवं उज्जवला गैस कनेक्शन सिलेंडर में ₹400 कम करके देश की माता बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है मैं प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं चंपावत जनपद का विकास एक मॉडल के तौर पर किया जा रहा है चंपावत जनपद के विकास से ही प्रदेश के विकास का रास्ता निकलेगा।