वर्षो बाद बनी चकजोगीवाला सम्पर्क मार्ग एक बारिश भी ना झेल पायी

ऋषिकेश:

Uttam Singh

चकजोगीवाला गांव की वर्षो बाद बनी सडक दो साल मे टूटने लगी है | चकजोगीवाला सम्पर्क मार्ग को बनाने को स्थानीय जनप्रतिनिधियो एव ग्रामीणो के प्रयास से ही वन विभाग के कैम्पा योजना के अन्तर्गत सडक बन पायी |

जहा अब इस सडक पर गडढे होने लगे है | जहा इस सडक पर लाखो का बजट एक बरसात का पानी भी ना झेल पाया | अब सडक तालाब मे तब्दील हो गयी है|

ग्रामीण प्रमोद रावत ने बताया की सडक पर बडे बडे गडढा होने से बुर्जगो और बच्चो के लिये परेशानी बन गयी है | सडक पर गडढे होने से दो पहिया वाहन चालक चोटिले हो रहे है | बरसात के दिनो सडक पर चलना जोखिम भरा हो गया है |

ग्रामीण वन विभाग से लगातार सडक के गडढो को भरने की गुहार लगा रहे है | लेकिन वन विभाग किसे बडे हादसे का इंतज़ार कर रहा है |