अभिभावक – शिक्षक संघ की नवीन कार्यकरणी गठित

Pauri Garhwal

जगमोहन डांगी

राजकीय इण्टर कॉलेज पुरियाडांग के अभिभावकों ने फिर युवा प्रधान महाकांत पर जताया अपना भरोसा | शिरोमणि वीर पुरिया नैथानी जन्मभूमि पर स्थापित राइका पुरियाडांग विद्यालय विकास खंड कल्जीखाल की वर्ष 2023-24 अभिभावक – शिक्षक संघ की नवीन कार्यकरणी गठित कर दी गई |

पुरानी कार्यकरणी को भंग करते हुए नई कार्यकरणी में समस्त विद्यालय अभिभावकों ने विद्यालयहित में महाकांत नैथानी को सर्वसहमति अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष चुना | ज्ञात हो की महाकांत नैथानी इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र है। वर्तमान में वह नैथाणा ग्राम पंचायत के युवा ऊर्जावान प्रधान भी है। उनके पिछले कार्यकाल में विद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम मनाया, उनके कार्यकाल में वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने 5 लाख विधायक निधि विद्यालय भवन मरमत निर्माण कार्य के लिए दी हैं।

अभिभावकों ने अध्यक्ष से विद्यालय में मनरेगा आदि चार दिवारी निर्माण कार्य करवाने की अपेक्षा की हैं। वही जबसे प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल ने कार्यभार ग्रहण किया, विद्यालय सर्वागीण विकास की ओर अग्रसित है। वर्तमान विद्यालय की छात्र संख्या में भी वृद्धि हुई है। उनके द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में अपनी अपनी कक्षाओं में टॉपर आए छात्राओं को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया |

नई कार्य करणी में प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुणियाल को उपाध्यक्ष (पदेन) सचिव पद पर हिंदी प्रवक्ता कांति कुमार आर्य, कोष अध्यक्ष ग्राम प्रधान ओलाना मोहन रावत को बनवाया गया | वही संरक्षक की भूमिका में विद्यालय संस्थापक पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, उप संरक्षक ग्राम प्रधान धारी मदन सिंह रावत, सक्रिय सदस्यों में समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी और अशोक रावत, कार्य करणी में मनोज नैथानी, मीनाक्षी रावत, अर्चना पंवार, बीना रावत सरिता देवी,लक्ष्मी देवी,श्रीमती रीना देवी सरोजनी देवी आदि को सदस्य बनाया गया |

प्रधानाचार्य गुनियाल ने सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों से विद्यालय एवं छात्र छात्राओं का सर्वागीण विकास के लिए अभिभावकों की सहभागिता जरूरी बताया उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को विश्वाश के साथ भरोसा दिलवाया की वह एवं उनके सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ बोर्ड परीक्षाओं में छात्र- छात्राओं की बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष समाजिक कार्यकर्ता जसवीर रावत उद्यमी सुभाष रावत आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रखर वक्ता बालम सिंह राणा ने किया।