दो दिवसीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना  प्रतियोगिता का आयोजन 

हरिद्वार

हरीश रावत


मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023-24 के अन्तर्गत बहादराबाद विकासखंड की नगरपालिका क्षेत्र की दो दिवसीय 01  02  प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय आदर्श इण्टर कालेज, भेल, रानीपुर  में आयोजन किया गया।

 प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वराज सिंह तोमर एवं नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य   महेंद्र कुमार सिंह के द्वारा विद्यादायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

   प्रतियोगिता में बालक /बालिका वर्ग के पृथक-पृथक छः आयु वर्ग में छः प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस पर बालक वर्ग व द्वितीय दिवस पर बालिका वर्ग की प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया।

   30 मी. फ्लाइंग रन में मुकेश सिंह व डाँ. प्रेमपाल चौहान,6×10 मी.शटल रन में शालू तोमर व सरिता सिंह,600 मी.रन में कविता व हेमंत सैनी,स्टेंडिंग ब्राड जम्प में संजय अरोड़ा व  सुनीता, मेडिसिन बाँल थ्रो में  सचिन व  दिनेश सैनी,फाँरवर्ड बैंड रिच में  आलोक व  मंगल सिंहने मुख्य निर्णायक व सहायक निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।

कार्यक्रम का संचालन ब्लाक खेल समन्वयक  धर्मवीर सिंह ने किया।

इस मौके पर  प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार व शारीरिक शिक्षक मनमोहन कृष्ण डबराल ने प्रतियोगिता सम्पादन में सहयोग के लिये सभी शारीरिक शिक्षकों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।