उत्तराखंड के कांग्रेसी 12 जुलाई को राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा के सम्मुख करेंगे सत्याग्रह

Dehradun

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उत्तराखंड के कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे आगामी 12 जुलाई को प्रातः 10:00 से 5:30 बजे तक सत्याग्रह करेंगे |

यह सत्याग्रह गुजरात हाई कोर्ट द्वारा राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों के विरुद्ध फैसला दिए जाने के प्रति आक्रोश व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जाएगा |

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा इस सत्याग्रह का नेतृत्व करेंगे | इसमें पार्टी के तमाम विधायक पूर्व सांसद पार्टी के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।