उत्तराखंड के फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत ने जी 20 समिट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Dehradun

उत्तराखंड के पूर्व नेशनल खिलाड़ी, नैशनल फुटबॉल कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने एक और महान उपलब्धि हासिल की हाल ही में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयोजित दिल्ली में जी 20 जन भागीदारी समिट का आयोजन किया गया था | 8 अप्रैल को जिसमें पूरे भारत देश विदेश से 320 लोगो ने भागीदारी की थी |

जिसमें उत्तराखंड से एक मात्र विरेन्द्र सिंह रावत को निमंत्रण मिला | जिसमें उन्होंने 3 मिनट के दमदार भाषण से दुनिया में अलग छाप छोड़ी | जिसके कारण उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुवा | जिसका प्रमाण पत्र उनको मेल के द्वारा आज प्राप्त हुवा |


उत्तराखंड के लिए ये गौरव की बात है की पहली बार किसी एक व्यक्ति ने उत्तराखंड का राज्य खेल फुटबाल को विश्व स्तर तक अपने दामदार भाषण से पहुंचाया | रावत ने अपने भाषण से खेल का महत्व बताया की हर इंसान को कोई भी खेल हो खेलना चाहिए जिससे वो हमेशा स्वस्थ रहता है पॉजिटिव रहता है इनसान नशे से दूर रहता है |


रावत ने महान रिकॉर्ड बनने के लिए सभी उत्तरखंड के लोगो का और भारत में समस्त खेल प्रेमियों का तह दिल से धन्यवाद दिया ओर आयोजक गोल्डन ईसपैरो का भी तह दिल से धन्यवाद दिया |