अज्ञात बदमाशों ने लाठी रॉड से गम्भीर रूप से घायल किया घायल

नंदलाल यादव


वाराणसी


चोलापुर ब्लाक के समीप सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने लाठी रॉड से मारकर कैंट क्षेत्र के निवासी त्रिभुवन सिंह को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर सोने की चेन और 7980 रुपये लूट ले गए है। घायल त्रिभुवन सिंह को कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सायल ले जाया गया। हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया|


जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अम्बरीश सिंह के पिता त्रिभुवन सिंह सोमवार की दोपहर निजी काम से चोलापुर गए थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर गालियां दी और लाठी व राड से मारने लगे। हमलावरों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतने में ग्रामीण पहुंचे गये जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले।


घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पर अधिवक्ताओं के समूह के साथ परिजन चोलापुर थाने पहुंचे। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।