महंत ऐश्वर्या नाथ महाराज को अखिल भारत हिन्दू महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

कर्णप्रयाग

दीपक शाह


अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंडित नंद किशोर मिश्र द्वारा कर्णप्रयाग उमा माहेश्वर आश्रम के महंत ऐश्वर्या नाथ महाराज को अखिल भारत हिन्दू महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उमा माहेश्वर आश्रम में प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए महंत ऐशवर्या नाथ जी महराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा की यह संगठन 108 वर्ष पुराना संगठन है जो धार्मिक होने के साथ राजनेतिक भी है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में एक विशेष समुदाय की आबादी धीरे धीरे बढ़ रही है। और वे पहाड़ो के लोगो को अपने धर्म मे परिवर्तित करने के लिए तमाम एजंडे अपना रहे है। ऐसे में उनके द्वारा पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर इन लोगो पर रोक लगाने की कोशिश रहेगी। साथ ही आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनावों में उनका संगठन पूरी तरह से कार्य करेगा।