महाजन सम्मान अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन।

सुभाष पिमोली

थराली।

महाजन सम्मान अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन विधानसभा थराली के ब्लॉक सभागार मे विधायक भूपाल राम टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस अवसर पर मुख्य वक्ता वाचस्पति सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहे।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार रहें केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक गरीब को राशन,उज्जवला योजना, हर घर जल हर घर नल, ऑल वेदर रोड,कर्णप्रयाग रेल लाइन, नारायणबगड़, देवाल महाविद्यालय, थराली अस्पताल का उच्चीकरण, तलवाड़ी महाविद्यालय में B.Ed की संस्तुति सहित दर्जनों पुलों का निर्माण की स्वीकृति , सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति सहित सैकड़ों कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें ।

इस अवसर पर सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर किया गया |

इस मोके पर जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी,मंडल प्रभारी धन सिंह नेगी, महाजन संपर्क अभियान जिला संयोजक राकेश जोशी, विधानसभा महाजन संपर्क अभियान संयोजक रिटायर्ड कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, सह संयोजक गिरीश चमोला,मंडल अध्यक्ष थराली नंदू बहुगुणा , मंडल अध्यक्ष देवाल उमेश मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद जोशी, ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, जिला मंत्री प्रदुमन सिंह शाह, पार्षद कृष्णपाल गुसाईं , मंडल महामंत्री महिपाल सिंह भंडारी,मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंदन परिहार, डॉ भगत नेगी, नरेंद्र सिंह राणा, मोहन सिंह सोलवासी, सहित सभी ब्लॉक प्रमुख,नगर पंचायत अध्यक्ष,मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समस्त पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।